Friday, April 4, 2008

Diya Mirza on the ramp of Lakme Faishon 2008

दीया मिर्ज़ा दो वर्ष के बाद फिर से लक्मे फैसन के रैंप पर नजर आईं। उन्होंने बताया कि शुरू-शुरू में रैंप पर चलना उन्हें डराता था लेकिन जल्दी ही यह भय दूर हो गया। दीया के साथ रैंप मे मलिका ओरोरा, याना गुप्ता और श्री देवी जैसे होट अदाकारा भी नज़र आई।

लंबे साटन से सजे कारीगरी किए गए परिधान में वह डिजाइनर आर्शिया फकीह के लिए रैंप पर उतरीं।उन्होंने बताया कि दो साल पहले वह बिना डरे ही रैंप पर उतरती थीं लेकिन इस बार वह काफी डर रही थीं।उन्होंने आगे बताया, "लंबे समय के बाद दर्शकों के बीच इस तरह रैंप पर आना काफी मजेदार भी रहा। साथ ही स्टेज के पीछे दूसरी मॉडलों के साथ मैंने खुद को काफी जुड़ा हुआ पाया।"दीया बोलीं, "आरामदायक और पहनने लायक कपड़े बनाने के लिए डिजाइनर्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है। पहले कभी मैंने ऐसे परिधान नहीं पहने हैं लेकिन इसे पहनकर मजा आया।"